जी20 ग्रुप फोटो से नदारद दिखे बाइडन, ट्रूडो और मेलोनी, अधिकारी ने बताई वजह

ब्राज़ील में जी20 समिट में वैश्विक नेताओं की परंपरागत 'फैमिली फोटो' से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो नदारद दिखे। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया, "लॉजिस्टिक कारणों से सभी नेताओं के आने से पहले ही तस्वीर ले ली गई।" 'फैमिली फोटो' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग नज़र आए।

Load More