जॉइनिंग से पहले हादसे में मरने वाले IPS अफसर ने UPSC के लिए छोड़ी थी बिहार सरकार की नौकरी
कर्नाटक के हासन में अपनी पहली पोस्टिंग पर जॉइनिंग के लिए जाते समय सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ट्रेनी आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन सिंह ने यूपीएससी के लिए बिहार सरकार की नौकरी छोड़ दी थी। सहरसा (बिहार) निवासी हर्षवर्धन के चाचा कमलेश ने बताया कि हर्षवर्धन ने करीब 2 महीने तक पंचायती राज पदाधिकारी के रूप में ट्रेनिंग ली थी।