जुए में ज़ेवर और 12 बीघा ज़मीन हारने के बाद यूपी में शख्स ने दांव पर लगा दी पत्नी की इज़्ज़त
रामपुर (यूपी) में रहने वाली एक महिला ने पति पर जुए में ज़ेवर और 12-बीघा ज़मीन हारने के बाद उसकी इज़्ज़त दांव पर लगाकर दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पति पर यह भी आरोप है कि उसने मारपीट कर महिला और बच्चों को घर से निकाल दिया। मामले में केस दर्ज हो गया है।