जेएनयू के प्रोफेसर मज़हर आसिफ को जामिया मिल्लिया इस्लामिया का कुलपति किया गया नियुक्त

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के प्रोफेसर मज़हर आसिफ को जामिया मिल्लिया इस्लामिया का कुलपति नियुक्त किया। आसिफ वर्तमान में जेएनयू के 'स्कूल ऑफ लैंग्वेज' में प्रोफेसर हैं। दरअसल, इससे पहले कुलपति रही नज़मा अख्तर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कुलपति का पद नवंबर 2023 में खाली हो गया था।

Load More