जीएसटी काउंसिल की घोषणाओं के बाद क्या-क्या होगा सस्ता और महंगा?
जीएसटी काउंसिल की 54वीं बैठक में कैंसर की दवाइयों पर जीएसटी दर 12% से घटाकर 5% और नमकीन पर 18% से घटाकर 12% की गई है। इसके अलावा धार्मिक यात्रा से जुड़ी हेलीकॉप्टर सेवाओं पर अब 18% की जगह 5% जीएसटी लगेगा। इसके अलावा कार की सीटों पर जीएसटी 18% से बढ़ाकर 28% कर दिया गया है।