जीएसटी लागू होने के बाद किन वस्तुओं के दाम हुए कम?
बिज़नेस स्टैंडर्ड के अनुसार, 17 स्थानीय टैक्स-शुल्क की जगह 7 साल पहले लागू हुए जीएसटी का सर्वाधिक लाभ घरेलू उपयोग की वस्तुओं को मिला है। बकौल सीबीआईसी, जीएसटी के बाद आटा, दही, साबुन, टूथपेस्ट, कॉस्मेटिक्स और मोबाइल फोन सस्ते हुए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार जीएसटी अनुपालन आसान बनाने पर काम कर रही है।