जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया अपने वाहनों की कीमतों में 3% तक की करेगी बढ़ोतरी
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि वह जनवरी से अपने वाहनों के विभिन्न मॉडल की कीमतों में 3% तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने कहा कि कच्चे माल की लगातार बढ़ती लागत और अन्य बाहरी कारकों के कारण कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है। बकौल कंपनी, मामूली बढ़ोतरी से मुद्रास्फीति का सामना किया जा सकता है।