जेएसडब्ल्यू सीमेंट के ₹4,000 करोड़ के IPO को सेबी से मिली मंज़ूरी

जेएसडब्ल्यू सीमेंट के ₹4,000 करोड़ के आईपीओ को सेबी से मंज़ूरी मिल गई है। कंपनी ₹2,000 करोड़ के फ्रेश इक्विटी शेयर और ₹2,000 करोड़ के शेयर ओएफएस के ज़रिए जारी करेगी। कंपनी का प्राइस बैंड ₹325-₹327 हो सकता है। कंपनी आईपीओ से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल राजस्थान में नई सीमेंट मैनुफैक्चरिंग यूनिट बनाने और कर्ज चुकाने में करेगी।

Load More