फिल्ममेकर सुभाष घई अरबाज़ खान के पॉडकास्ट में शामिल होने वाले हैं जिसका टीज़र सामने आया है। टीज़र में वह जैकी श्रॉफ को 'खराब ऐक्टर' कहते नज़र आ रहे हैं। वहीं, उन्होंने अनिल कपूर को 'ऐक्टर' और शत्रुघ्न सिन्हा को 'ओवरकॉन्फिडेंट ऐक्टर' कहा। उन्होंने बताया कि परदेस की शूटिंग के दौरान उनकी शाहरुख खान के साथ तू-तू,मैं-मैं होती थी।