जेके सीमेंट ने ₹150 करोड़ में जम्मू-कश्मीर की 'सैफको' में हासिल की 60% हिस्सेदारी

जेके सीमेंट ने ₹149.81 करोड़ में जम्मू और कश्मीर स्थित सैफको सीमेंट्स में 60% हिस्सेदारी हासिल कर ली है। इसके साथ ही सैफको सीमेंट्स तत्काल प्रभाव से जेके सीमेंट की सहायक कंपनी बन गई है। जेके सीमेंट जम्मू-कश्मीर में मैन्यूफैक्चरिंग ऑपरेशन शुरू करने वाली पहली सीमेंट फैक्ट्री बन गई है। 2024-25 में सैफको ने ₹73.17 करोड़ का कारोबार किया था।

Load More