जंक फूड वाले विज्ञापन देखकर अधिक कैलरीज़ ले रहे हैं बच्चे, बढ़ रहा है मोटापा: शोध
एक शोध में खुलासा हुआ है कि जंक फूड वाले विज्ञापन देखकर बच्चे अधिक कैलरीज़ ले रहे हैं जिससे उनका मोटापा बढ़ रहा है। सिर्फ 5 मिनट हाई फैट, नमक और शुगर वाले विज्ञापन देखने से 7 से 15 वर्ष के बच्चे एक दिन में औसतन 130 कैलोरी अधिक खाते हैं। शोध में 240 बच्चों को शामिल किया गया था।