जोकोविच ने पेरिस ओलंपिक्स में मेन्स सिंगल्स के दूसरे दौर में नडाल को हराकर किया बाहर
सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने पेरिस ओलंपिक्स में मेन्स सिंगल्स के दूसरे दौर में 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन राफेल नडाल को हराकर बाहर कर दिया है। मैच में जोकोविच ने नडाल को 6-1, 6-4 से हराया। गौरतलब है कि पुरुष एकल टेनिस में जोकोविच और नडाल के बीच यह 60वां मुकाबला था जिसमें 31 जोकोविच ने जीते हैं।