जैकब ज़ुमा की 21 वर्षीय बेटी इस्वातिनी के 56 वर्षीय राजा से करेंगी शादी, बनेंगी 16वीं पत्नी
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब ज़ुमा की 21 वर्षीय बेटी नोमसेबा ज़ुमा 'द किंगडम ऑफ इस्वातिनी' के 56 वर्षीय राजा मस्वाती III से शादी करेंगी और नोमसेबा उनकी 16वीं पत्नी बनेंगी। इससे पहले कुल 15 शादी कर चुके मस्वाती III की वर्तमान में 11 पत्नी हैं। गौरतलब है कि मस्वाती III केे कम-से-कम 25 बच्चे हैं।