ज़करबर्ग का खुलासा- मेरे करियर की सबसे बड़ी गलती थी 'राजनीति को ना समझना'
मेटा के सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने कहा है कि उनके करियर की सबसे बड़ी गलती 'राजनीति को ना समझना' थी। उन्होंने कहा, "मुझे पछतावा है कि मैंने अन्य लोगों के विचारों को स्वीकार किया और उन समस्याओं का दोष अपने ऊपर लिया जो फेसबुक के नियंत्रण से बाहर थीं।" ज़करबर्ग ने कहा, "अब मेरी राजनीतिक समझ बेहतर हो गई है।"