ज़करबर्ग ने नए वेंचर का खुलासा किया, कहा- गायों को बीयर पिलाकर बीफ बनाने की कोशिश कर रहा
बिलियनेयर मार्क ज़करबर्ग ने अब 'बहुत कम जोखिम वाले' प्रोजेक्ट के तहत गायों को पालकर दुनिया का सबसे बेहतरीन बीफ बनाने पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह गायों को 'हाई-डेंसिटी डाइट' देने के लिए मैकाडामिया नट्स पाने के मकसद से पेड़ उगा रहे हैं। बकौल मार्क, गायों की भूख बढ़ाने के लिए बीयर पिलाई जा रही है।