ज़करबर्ग ने मुझसे माफी मांगी, कहा- किसी डेमोक्रेट का समर्थन नहीं करेंगे: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि मेटा के सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने उन्हें फोन कर माफी मांगी है और कहा है कि वह किसी डेमोक्रेट का समर्थन नहीं करेंगे। ट्रंप ने कहा, "ज़करबर्ग ने 5 साल पहले $500 मिलियन लेकर जो किया था...वह नहीं दोहराएंगे।"