सुकेश से जुड़े मकोका केस में जैकलीन को बड़ी राहत, कोर्ट ने आरोपी बनाने की अर्जी की खारिज

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े ₹200 करोड़ की रंगदारी मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और लीपाक्षी एलावाड़ी को अतिरिक्त आरोपी तलब करने की याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि सह-आरोपी पिंकी ईरानी के बयान से इनकी भूमिका साबित नहीं होती। याचिका सुकेश के सहयोगी नवास कक्कट ने दाखिल की थी।

Load More