जैकलीन फर्नांडिस ने वाराणसी में गंगा में विसर्जित की मां की अस्थियां; कहा- पसंद है सनातन धर्म
ऐक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने सोमवार को वाराणसी में अपनी मां किम फर्नांडिस की अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं। इस दौरान जैकलीन के पिता भी उनके साथ थे। जैकलीन ने कहा कि उन्हें सनातन धर्म की परंपराएं पसंद हैं इसीलिए उन्होंने मां की अस्थियां विसर्जित करने के लिए काशी को चुना। 6 अप्रैल-2025 को जैकलीन की मां का निधन हुआ था।