एशियन गेम्स में महिला स्पीड क्लाइंबिंग के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंची 19 वर्षीय जोगा पूर्ति
भारतीय किशोरी जोगा पूर्ति ने नागोया (जापान) में एशियाई खेलों की महिला स्पीड क्लाइंबिंग के क्वॉलीफाइंग राउंड में 7.28 सेकंड के साथ नौवां स्थान हासिल किया और क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश किया है। जमशेदपुर की 19-वर्षीय जोगा अब बुधवार को क्वॉर्टर फाइनल में हिस्सा लेंगी। चीन की डेंग ने 6.23 सेकंड के एशियाई रिकॉर्ड के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।