जंग के बीच एपस्टीन फाइल्स की एंट्री, हूती विद्रोही कैसे बना रहे सऊदी नेतृत्व को निशाना?
ईरान समर्थित हूती विद्रोही एपस्टीन से जुड़ी रिपोर्ट्स के ज़रिए सऊदी नेतृत्व को निशाना बना रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, सऊदी शाही दरबार से जुड़े लोगों ने काबा के गिलाफ के हिस्से जेफ्री एपस्टीन के निजी द्वीप पर भेजे थे। वहीं, मक्का पर ड्रोन हमले के आरोपों के बाद हूती विद्रोहियों ने सऊदी नेताओं को 'इस्लाम का गद्दार' बताया है।