जुगाड़ पर सिस्टम, प्लास्टर की जगह मरीज के पैर में बांध दिया गत्ता; बिहार से सामने आया मामला

कैमूर (बिहार) के अस्पताल में सड़क हादसे में घायल प्रिंस कुमार नामक युवक के फ्रैक्चर हुए पैर पर प्लास्टर की जगह गत्ता बांधने का मामला सामने आया है। इसके बाद शख्स को इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। बाइक पर 3 लोग दवा लेने जा रहे थे और इसी दौरान पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी थी।

Load More