जंगली सुअर की जगह तेंदुए का शिकार कर दावत उड़ाने वाले 2 लोग ओडिशा में हुए गिरफ्तार

नुआपाड़ा (ओडिशा) में तेंदुए का शिकार कर दावत उड़ाने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों ने जंगली सुअरों का शिकार करने के लिए जाल बिछाया था लेकिन जाल में तेंदुआ फंस गया जिसके बाद उन्होंने तेंदुए को मार डाला और उसका मांस खाया। अधिकारियों ने तेंदुए की खाल व कटा सिर बरामद किया है।

Load More