जंगल कैंप्स इंडिया का 10 दिसंबर को खुलेगा IPO, ₹68-72 तय हुआ प्राइस बैंड
जंगल कैंप्स इंडिया लिमिटेड ने बुधवार को अपने एसएमई आईपीओ के लिए ₹68-72 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी अपने आईपीओ के ज़रिए ₹29.42 करोड़ जुटाने की तैयारी में है और कंपनी इस राशि का इस्तेमाल अपनी विस्तार योजनाओं के लिए करेगी। कंपनी का आईपीओ 10 दिसंबर को खुलेगा और 12 दिसंबर को बंद होगा।