जंगल बुक के किरदारों का अनुभव करने के लिए इस नैशनल पार्क जा सकते हैं पर्यटक
मध्य प्रदेश में स्थित पेंच नैशनल पार्क देश के सबसे लोकप्रिय वन्यजीव अभ्यारण्यों में से एक है। पर्यटक जंगल बुक के किरदारों का अनुभव करने के लिए इस नैशनल पार्क में घूमने जा सकते हैं। यह पार्क रॉयल बंगाल टाइगर, सियार, मोर, जंगली कुत्ते, जंगली सूअर, भालू, तेंदुआ, लोमड़ी, धारीदार लकड़बग्घा, हिरण आदि का ठिकाना रहा है।