जंगल में चलते वाहन के बोनट पर खड़ा दिखा शेर, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में जंगल में चल रहे एक वाहन के बोनट पर एक शेर खड़ा दिखाई दे रहा है और एक अन्य शेर वाहन की छत पर बैठा दिख रहा है। वहीं, वाहन के अंदर कुछ लोग भी बैठे दिख रहे हैं। वायरल वीडियो पर एक यूज़र ने लिखा, "राजा हमेशा राजा रहता है।"