जीजा और साली मिलकर हरिद्वार में चला रहे थे सेक्स रैकेट, इंस्टाग्राम पर लड़कियों को फंसाते थे
हरिद्वार में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है जिसे जीजा और साली की जोड़ी मिलकर चला रही थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इंस्टाग्राम के ज़रिए लड़कियों को नौकरी का लालच देकर बुलाते और फिर उनसे जबरन देह व्यापार कराते थे। आरोपियों ने इस काम के लिए पति-पत्नी बनकर करीब दो महीने पहले किराए पर कमरा लिया था।