ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में भिड़ीं कांग्रेस की 2 महिला नेता; एक-दूसरे को जमकर मारे थप्पड़
फरीदाबाद (हरियाणा) में गुरुवार को सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की दो महिला नेताओं में झड़प हो गई। सामने आए वीडियो में दोनों एक-दूसरे को थप्पड़ मारती दिख रही हैं। SHO विष्णु मित्तार के मुताबिक, रैली के दौरान फोटो हटाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।