ज्ञानवापी केस से जुड़े जज की हत्या की साज़िश रच रहे हैं कट्टरपंथी, उनकी सुरक्षा बढ़े: NIA कोर्ट
एनआईए कोर्ट के स्पेशल जज जस्टिस विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को पत्र लिखकर ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का आदेश देने वाले जज रवि कुमार दिवाकर की सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है, "जांच में पता चला है कि इस्लामिक कट्टरपंथी जज दिवाकर की हत्या की साज़िश रच रहे हैं।"