ज्ञानवापी देखने आया रोहिंग्या घुसपैठिया गिरफ्तार, अवैध घुसपैठ कराने में था शामिल

वाराणसी (यूपी) एटीएस ने ज्ञानवापी देखने के लिए आए एक म्यांमार के रोहिंग्या घुसपैठिए मोहम्मद अब्दुल्ला को गिरफ्तार किया है। बकौल एटीएस, वह अवैध घुसपैठियों को उनकी पहचान छिपाकर फर्ज़ी भारतीय दस्तावेज़ बनाने वाले गिरोह में शामिल था और खुद भी फर्जी दस्तावेज़ों के साथ पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में रह रहा था। अब्दुल्ला ने 2018 में घुसपैठ की थी।

Load More