ज्ञानवापी साक्षात 'विश्वनाथ' ही हैं, दुर्भाग्य से लोग उसे मस्जिद कहते हैं: यूपी के सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, "दुर्भाग्य से ज्ञानवापी को आज लोग दूसरे शब्दों में मस्जिद कहते हैं लेकिन ज्ञानवापी साक्षात 'विश्वनाथ' ही हैं।" दरअसल, वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर को लेकर विवाद चल रहा है और हिंदू पक्ष का दावा है कि मंदिर तोड़कर परिसर में मस्जिद बनाई गई थी।