जेट ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच एयरलाइंस ने बढ़ाईं हवाई टिकट की कीमतें, कई उड़ानें रद्द
मिडल ईस्ट युद्ध के बीच जेट ईंधन की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी को दुनियाभर की एयरलाइंस अलग-अलग तरह से ले रही हैं। एअर इंडिया, अकासा एयर और इंडिगो समेत कई एयरलाइंस ने दूरी के आधार पर ईंधन सरचार्ज लागू करने की बात कही है जबकि लुफ्थांसा-केएलएम ने कुल 20,000+ उड़ानें रद्द की हैं। कई एयरलाइंस ने सामान शुल्क बढ़ाया है।