जीटीबी अस्पताल में मरीज़ की हत्या मामले में दिल्ली पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

शाहदरा (दिल्ली) के डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया है कि जीटीबी अस्पताल में एक मरीज़ की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी के मुताबिक, घटना के मास्टरमाइंड समेत 6 अन्य आरोपियों की पहचान हो गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए 5 टीमें लगाई गई हैं।

Load More