जेठानी ने यूपी में कहासुनी के बाद काट दी देवरानी की जीभ
एटा (यूपी) में राजकुमारी नामक महिला ने कहासुनी होने के बाद दांत से देवरानी रीमा की जीभ काट दी है। रीमा की जीभ के दो टुकड़े हो गए थे और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मारपीट और अंगभंग के आरोप में रीमा की जेठानी, जेठानी के पति और बच्चों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।