जोड़ों में दर्द, सूजन व थकान होना हैं यूरिक एसिड हाई होने के लक्षण: डॉक्टर
डॉक्टर सलीम ज़ैदी ने बताया है कि जिन लोगों का यूरिक एसिड हाई रहता है उनके जोड़ों में दर्द, रेडनेस, सूजन, चलने-फिरने में दिक्कत और हर समय थकान होने जैसे लक्षण दिखते हैं। उन्होंने कहा कि किडनी में स्टोन होना भी हाई यूरिक एसिड का संकेत है और शरीर में ऐसे लक्षण दिखने पर यूरिक एसिड का टेस्ट करवाना चाहिए।