जूडो खिलाड़ी तूलिका मान पहले दौर में हार के साथ पेरिस ओलंपिक्स से हुईं बाहर
भारतीय जूडो खिलाड़ी तूलिका मान महिलाओं की 78 किलोग्राम+ प्रतियोगिता के पहले दौर में शुक्रवार को क्यूबा की इडेलिस ओर्टिज़ से हारकर पेरिस ओलंपिक्स से बाहर हो गईं। ओर्टिज़ के खिलाफ तूलिका सिर्फ 28 सेकेंड ही मुकाबले में टिक सकीं। राष्ट्रमंडल खेल 2022 की रजत पदक विजेता तूलिका को ओर्टिज़ के खिलाफ 0-10 से हार का सामना करना पड़ा।