जीडीपी का 140% है शेयर बाज़ार का पूंजीकरण, भारत को वित्तीयकरण से बचना चाहिए: सीईए

मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने कहा है कि भारतीय शेयर बाज़ार का पूंजीकरण जीडीपी का 140% है। उन्होंने कहा, "शेयर बाज़ार के अर्थव्यवस्था से बड़ा होने के बावजूद यह ज़रूरी नहीं कि बाज़ार के विचार और प्राथमिकताएं आम लोगों की आकांक्षाओं को दर्शाए।" उन्होंने कहा कि इसे वित्तीयकरण कहा जाता है जिससे भारत को बचना चाहिए।

Load More