जेडीयू का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर संजय झा ने दी पहली प्रतिक्रिया
जेडीयू का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी सांसद संजय झा ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी हमारे नेता नीतीश कुमार ने मुझे दी है। नीतीश कुमार ने पिछले 20 साल में बिहार को ट्रांसफार्म किया।" उन्होंने 'X' पर लिखा, "नई ज़िम्मेदारी का पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ निर्वाह करने के लिए संकल्पित हूं।"