जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन का हुआ निधन, सीएम नीतीश ने जताया शोक
जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन का गुरुवार को दिल्ली में निधन हो गया। देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।