जेडीयू ने प्रशांत किशोर को बताया 'आवारा हवा का झोंका', पटना में लगवाया पोस्टर
पटना (बिहार) में जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने जन सुराज पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर की तस्वीर लगा एक पोस्टर इनकम टैक्स चौराहे पर लगवाया है जिसपर लिखा गया है, "आवारा हवा का झोंका हूं, आया हूं पल दो पल के लिए।" गौरतलब है कि प्रशांत बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में 2 जनवरी से भूख हड़ताल कर रहे हैं।