जेडीयू ने सर्वदलीय बैठक में बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग की: जयराम रमेश
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा किया है कि मॉनसून सत्र से पहले सरकार द्वारा दिल्ली में बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में जेडीयू ने बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग की है। उन्होंने कहा, "वाईएसआरसीपी नेता ने भी आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग की जबकि टीडीपी नेता इस मामले पर चुप रहे।"