जेडीयू में शामिल हुए पूर्व IAS अधिकारी मनीष वर्मा, माना जा रहा है नीतीश का उत्तराधिकारी
पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष वर्मा मंगलवार को पटना (बिहार) में जेडीयू में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सलाहकार रहे मनीष को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वह नीतीश के उत्तराधिकारी हो सकते हैं। गौरतलब है, मनीष 2000 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी थे और 2012 में डेप्यूटेशन पर बिहार आए थे।