जुड़वां बच्चों ने मुझे तलाक का नोटिस पढ़कर सुनाया, उसमें अजीबोगरीब आरोप थे: सेलिना
ऐक्ट्रेस सेलिना जेटली ने खुलासा किया है कि उनके जुड़वां बच्चों को जर्मन में लिखा तलाक का नोटिस पढ़ना पड़ा था जिसमें उनके खिलाफ कई 'अजीब और बेबुनियाद आरोप' लगाए गए थे। सेलिना ने दावा किया कि उनके अलग हो चुके पति पीटर ने कहा था कि अगर वह बच्चों से मिलना चाहती हैं तो उन्हें पहले नौकरी ढूंढनी होगी।