जुड़वा भाई की पहचान लेकर 19 साल आज़ाद घूमता रहा अपराधी, मृतक की पूर्व प्रेमिका ने पकड़वाया
चीन में लूट और अपहरण के मामले में 24 साल से फरार चेन नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसने कथित तौर पर सड़क दुर्घटना में मृत जुड़वां भाई की पहचान अपनाकर 19 वर्षों तक पुलिस को चकमा दिया। अप्रैल-2026 में उसके भाई की पूर्व प्रेमिका ने सच्चाई बताई जिसके बाद पुलिस ने जांच कर उसे गिरफ्तार कर लिया।