जूते के फीते बांधते समय हांफना हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत, डॉक्टर ने दी चेतावनी
जूते के फीते बांधने के लिए झुकते समय सांस फूलना 'बेंडोपेनिया' कहलाता है और यह हार्ट फेलियर या शरीर में फ्लूइड बढ़ने का शुरुआती संकेत हो सकता है। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. दिमित्री यारानोव के अनुसार, आगे झुकने पर हार्ट में ब्लड का दबाव बढ़ता है जिससे सांस लेने में परेशानी होती है। बार-बार ऐसा होने पर हार्ट की जांच करानी चाहिए।