जीते-जी बच्चों के नाम प्रॉपर्टी करना कितना सही? हैंडओवर करने से पहले जान लें फायदे-नुकसान
माता-पिता जीते-जी बच्चों के नाम प्रॉपर्टी गिफ्ट डीड से कर सकते हैं। इससे बच्चे को तुरंत मालिकाना हक मिल जाता है और भविष्य में विरासत विवाद कम हो सकते हैं। हालांकि, नुकसान यह है कि माता-पिता का मालिकाना हक खत्म हो सकता है और डीड आसानी से रद्द नहीं होती। वहीं, वसीयत में जीते-जी संपत्ति पर नियंत्रण बना रहता है।