जाति जनगणना को लेकर दिल्ली में लगे राहुल के 'झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए' लिखे पोस्टर
केंद्र सरकार के जाति जनगणना कराने के फैसले के बाद कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर के साथ 'झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए' लिखे पोस्टर लगवाए हैं। इस पोस्टर में राहुल की फोटो के आगे लिखा है, "कहा था ना, (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी को जाति जनगणना करवानी ही पड़ेगी, हम करवाकर रहेंगे।"