जूते व निजी समान एक ट्रे में रखना गलत: बेंगलुरु एयरपोर्ट को लेकर पॉलीफ्लेक्स के एमडी
पॉलीफ्लेक्स इंडिया के एमडी आनंद निचानी ने सुरक्षा जांच के दौरान गंदे जूतों व निजी सामान को एक ही ट्रे में रखे जाने को लेकर बेंगलुरु एयरपोर्ट की आलोचना की है। उन्होंने मामले का एक वीडियो X पर शेयर कर लिखा, "यह सही नहीं है।" बेंगलुरु एयरपोर्ट ने जवाब में तस्वीर शेयर कर जूतों के लिए अलग ट्रे को दिखाया।