जीती हुई कार नहीं चला पाएंगे 'सुपर स्ट्राइकर' बने वैभव सूर्यवंशी, जानें वजह
आईपीएल 2025 में 'सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीज़न' अवॉर्ड पाने वाले राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को इनाम में टाटा कर्व ईवी एसयूवी भी मिली है। हालांकि वह अपनी जीती हुई कार को नहीं चला पाएंगे क्योंकि उनकी उम्र अभी सिर्फ 14 साल है और भारत में ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए न्यूनतम आयु 18 साल होती है।