जातीय आधार पर निर्भर राजनीतिक दल देश के लिए खतरनाक: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के पंजीकरण को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। दरअसल, याचिकाकर्ता ने कहा था कि एआईएमआईएम पूरी तरह धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करती है इसलिए उसकी मान्यता रद्द कर देनी चाहिए। कोर्ट के मुताबिक, जातिगत आधार पर निर्भर राजनीतिक दल देश के लिए खतरनाक हैं।