जातीय जनगणना के समर्थन में हूं पर आंकड़े सार्वजनिक करने से समाज बंटेगा: चिराग

केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने राष्ट्रव्यापी जातीय जनगणना का समर्थन किया है। हालांकि, उन्होंने कहा है कि अगर इसके आंकड़े सार्वजनिक किए गए तो इससे समाज में विभाजन पैदा होगा। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर चिराग ने कहा कि जब तक उनके सामने कोई मसौदा नहीं रखा जाता तब तक वह कोई रुख अख्तियार नहीं करेंगे।

Load More